17 February 2021

EPS 95 Pension : मासिक बैठक का मुख्य एजेंडा,अब तक हुयी प्रगति पर चर्चा

 EPS 95 Pension : मासिक बैठक का मुख्य एजेंडा,अब तक हुयी प्रगति पर चर्चा

*राष्ट्रीय संघर्ष समिति आजमगढ़ उत्तरप्रदेश*
मान्यवर
नमस्कार
आजमगढ़ मंडल की  मासिक बैठक दिनांक 18-02-2021 को रोडवेज बस स्टैंड आजमगढ़ 11 बजे आहूत की गयी है जिसमे मंडल के सभी सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया,*मंडल के सभी जिले के सदस्य ज्यादा संख्या मे पहुचे*


सरकार के आश्वासन के बावजूद भी बजट मे पेंशन बढ़ोतरी नहीं हुयी पर *राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अशोक राउत जी* ने विडिओ के माध्यम से अवगत कराया है की इसी बजट सत्र मे ही हमारी मांग पूरी होने की पूरी सम्भावना है  जिससे लोगो मे काफ़ी उत्साह है और उम्मीद भी, सरकार से हमारी मांग अवश्य पूरी होंगी!


उक्त बैठक मे मुख्यरूप सभी *मंडल अध्यक्ष / मंडल सचिव एवं जिला अध्यक्ष /जिला सचिव पूर्वी क्षेत्र से एवं संगठन के बरिष्ठ पदाधिकारीयों *राष्ट्रीय सचिव श्री ओम शंकर तिवारी जी कानपुर, प्रान्तीय अध्यक्ष श्री प्रदीप श्रीवास्तव, बलिया,श्री कौशल किशोर चतुर्वेदी प्रान्तीय सामनवक, कार्यकारिणी अध्यक्ष ( मध्य क्षेत्र ) श्री के. एस तिवारी जी लखनऊ, कार्यकारिणी अध्यक्ष (पूर्वी क्षेत्र )श्री चंद्रभान सिंह प्रयागराज, मंडल सचिव वाराणसी श्री कमलाकर त्रिपाठी, मंडल उपाध्यक्ष गोरखपुर श्री उमेश गुप्ता मंडल अध्यक्ष गोरखपुर * उपस्थित होने की पूरी सम्भावना है!


*मासिक बैठक का मुख्य एजेंडा*
1- अब तक हुयी प्रगति पर चर्चा!
2- मंडल एवं जिले पर मासिक बैठक का आयोजन पर चर्चा!
3-सदस्यता पर चर्चा!
4- सदस्यता शुल्क और सहायता राशि मुख्यालय भेजनें पर चर्चा!
5- आगामी आंदोलन की रुपरेखा पर चर्चा एवं सहमति
6- अन्य मुद्दा आपसी सहमति के आधार पर जो निर्धारित हो!


धन्यवाद
 रामफेर उपाध्याय
मंडल सचिव पूर्वी क्षेत्र
श्री अवनि राय
मंडल अध्यक्ष आजमगढ़


0 comments:

Post a Comment

 
close