14 August 2021

EPS 95 Pensioners रुपया7500/+डी. ए. के साथ चिकित्सा सुविधा अनुमन्य EPS95 | EPF | EPFO 2021 Latest

EPS 95 Pensioners  रुपया7500/+डी. ए. के साथ चिकित्सा सुविधा अनुमन्य EPS95 | EPF | EPFO 2021 Latest  




:प्रेस विगप्ती::

लखीमपुर खीरी,13अगस्त 2021,राष्ट्रीय संघर्ष समिति के मंडलीय एवम् जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक राष्ट्रीय संघर्ष समिति के मंडलीय समन्वयक श्री शमशुल हसन सिद्दीकी के महराज नगर स्थिति कैंप कार्यालय/आवास पर श्री सत्य प्रकाश अवस्थी  संयोजक की अध्यकछता में सम्पन्न हुई।इस बैठक में राष्ट्रीय संघर्ष समिति के अध्कछ श्री पूतान लाल,एवम् सचिव श्री सूर्य प्रकाश मिश्रा द्वारा इपीएस95 पेंशनर्स की पेंशन वृद्धि में ईपीएफओ द्वारा अड़ंगा लगाने,एवम् माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा  प्रकरण की सुनवाई न कर तारीख पर तारीख़  बढ़ाने पर खेद वयक्त करते हुए रोष वेयाक्त करते हुए किसियारी समिति की सिफारिशों के अनुरूप रुपया7500/+डी. ए. के साथ चिकित्सा सुविधा अनुमन्य करने की मांग की गई।

   बैठक में मंडलीय समन्वयक श्री शमशुल हसन सिद्दीकी द्वारा केंद्र सरकार एवम् ईपीएफओ की पेंशन वृद्धि की राह में अधांगेबाजी की नीति की भर्त्सना की गई एवम् यह भी कहा गया के यदि केंद्र सरकार,प्रधानमंत्री जी एवम् सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सकारात्मक रवैया अपनाते हुए इपीएस95की पेंशन वृद्धि नहीं की जाती है तो स्थिति विस्फोटक हो सकती है।सभा के अंत में सभी पदाधिकारियों द्वारा ।जय घोष करते हुए अपनी 7500 के साथ डी. ए. एवम् चिकित्सा सुविधा की मांग का ज़ोर दार ढंग से समर्थन किया गया।इस बैठक में जिला एवम् मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे,एवम् मंडलीय समन्वयक श्री सिद्दीकी द्वारा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया 

        शमशुल हसन सिद्दीकी

       मंडलीय समन्वयक

      राष्ट्रीय संघर्ष समिति

     लखनऊ,कैंप,लखीमपुर

प्रतिलिपी

       समस्त जिला संपादक दैनिक समाचार पत्रों को इस अनुरोध के साथ कि वृद्ध अस हाय इपीएस95 पेंशनर के इस महगाईं के दौर में भी पेंशन रुपया1000से2500 तक मिलने व  जीवन यापन में आने वाली कठिनाइयों को दृष्टिगत उक्त समाचार को अपने लोक प्रिय समाचार पत्र में निः शुल्क प्रकाशित करने का कृपा करें।

            शमशुल हसन 

          मंडलीय समन्वयक

          राष्ट्रीय संघर्ष समिति

          लखनऊ,कैंप  

          लखीमपुर खीरी।

0 comments:

Post a Comment

 
close