28 September 2021

लखनऊ मंडल के समस्त जिलो की जूम मीटिंग : बैठक मे वयोवृद्ध सदस्य श्री भसीन जी द्वारा लखनऊ मंडल द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया गया

लखनऊ मंडल के समस्त जिलो की जूम मीटिंग : बैठक मे वयोवृद्ध सदस्य श्री भसीन जी द्वारा लखनऊ मंडल द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया गया


 आज लखनऊ मंडल के समस्त जिलो की जूम मीटिंग श्री राजीव भटनागर मिडिया प्रभारी द्वारा आयोजित की गयी, जिसकी अध्यक्षता श्री के एस तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व मंडल अध्यक्ष ने की और समिति द्वारा अब तक की गयी कार्यवाही से सभी को अवगत कराया। बैठक मे सदस्यता अभियान चलाने व अधिक से अधिक पेन्शनरो समिति से जोड़ने पर बल दिया गया। हरदोई जिले को अधिक गतिशील बनाने के लिये श्री वी के गुप्ता अध्यक्ष, के साथ संगठन मंत्री श्री विजय सिंह का कार्यक्रम निर्धारित किया गया। उप सचिव श्री पी के श्रीवास्तव व श्री दिलीप पांडे द्वारा प्रदेश के पेन्शनरो को मुफ्त चिकित्सा सुविधा दिलाने हेतु प्रदेश के मंत्रियो से मुलाकात कर मुख्यमंत्री जी को वस्तुस्थिति से अवगत कराने का कार्यक्रम तैयार किया गया तथा अगले माह मंडल के समस्त पदाधिकारियो की आयोजित करना निर्धारित किया गया। लखनऊ जिले  की महत्वता को ध्यान में रखते हुए रिक्त पदों अध्यक्ष हेतु श्री उमाकान्त सिंह व सचिव श्री आर डी मिश्रा की नियुक्ति की गयी। बैठक मे वयोवृद्ध सदस्य श्री भसीन जी द्वारा लखनऊ मंडल द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना करते हुए आशीर्वाद दिया गया। बैठक के अन्त मे श्री राजीव भटनागर द्वारा उपस्थित सभी सदस्यो का आभार व्यक्त किया तथा नवनियुक्त पदाधिकारियो को शुभकामनाएं दी गयीं ।

0 comments:

Post a Comment

 
close