8 November 2021

देशमे ६७ लाख EPS निवृती धारकों का दिनांक १६ नवंमबर २०२१ को निषेध दिन का संकल्प : निवृत कर्मचारी (१९९५), राष्ट्रीय समन्वय समिति

 देशमे ६७ लाख EPS निवृती धारकों का दिनांक १६ नवंमबर २०२१ को  निषेध दिन का संकल्प : निवृत कर्मचारी (१९९५),  राष्ट्रीय समन्वय समिति


||ज़ाहिर सार्वजनिक पत्र||
प्रति,
मा.पंतप्रधानजी ,
पंतप्रधान कार्यालय नई दिल्ली 
प्रति,
मा.श्रम मंत्री जी 
श्रम शक्ति भवन नई दिल्ली 
प्रति,
मा.सभी सी.बी.टी .पदाधिकारी एवं सदस्य गण,
श्रम-शक्ति /भविष्य निधि भवन ,भिकाजि कामा प्लेस ,
नई  दिल्ली 
प्रति,
देशके सभी संपादकजी/संचालक,
एवं स्थानिक दैनिक वृतपत्र/न्यूज च्यानल्स 
विषय :  देशमे ६७ लाख ई.पी. एस.निवृती धारकों का दिनांक १६ नवंमबर २०२१ को  निषेध दिन का संकल्प जाहिर।
महोदय,
उपरोक्त विषय के संदर्भ में आपको नम्र बिनती है की निम्न माँगो को  जल्दी से जल्द न्याय देकर हमे  उपकृत करे। धन्यवाद
|| अति आवश्यक ||
महत्वपूर्ण सूचना के साथ जील्हा, तालुका स्तर पर ६७ लाख निवृति धारकों की दीपावली गत २६ सालों से अंधकार में गई है।हमे सन २०१४ के बाद  राज्य सभा द्वारा घोषित भगत सिंग कोशियारी कमेटी अहवाल के अनुरूप  कानून मे दुरुस्ती के लिए ,हमारे द्वारा लोकसभा एवम राज्यसभा पर चुन कर गए आदरणीय सभी ७२० खासदारों द्वारा प्रयास होगा और हमे रु/३०००=०० न्यूनतम पेंशन +महंगाई भत्ता लागू होगा यह हमे पूरी आशा थी लेकिन कोईभी प्रकार की आर्थिक सा हयता करोना जैसी वैश्विक महामारी में भी हमे राहत नहीं मिली है। करीब करीब २ लाख निवृति धारकों के मृत्य की मालूमात सरकार दरबार में हमारे द्वारा बार बार दियि गई है।

 सन २००८ से कई बार धारणा ,मोर्चा निवेदने,लाखो पत्र भेजने के बाजूद ,ई पी एफ ओ द्वारा यह योजना पूर्णतः सामाजीक,संविधानिक होने के बावजुद ,हमे इस योजना को  फायदा एवं तोटा के नजर से देखकर हमारा जीवन पूरी तरह निस्तानाभूत करने का ही प्रयास हुआ है। दिनांक ४/१०/२०२१ एवं दिनांक १२/१०/२०२१ को अंतरराष्ट्रीय कामगार संघटन ,स्विझारलंद को भेजे गए २७/५/२०२१ के पत्र का सन्दर्भ को लेकर समन्वय समिति नागपुर को उत्तर के स्वरूप में हमें पत्र प्राप्त है।
पत्र सलग्न (आप सलग्न पर क्लिक कर के पत्र पड़ सकते है। )
 ई पी एस ९५ द्वारा जीवन मे खुशहाली आएगी,केंद्रीय कर्मचारी को मिलने वाली पैंशन से भी बहुत अच्छी योजना है।  क्यों की यह योजना उस समय के ब्याज दरों के मद्य नजर  से बनाई गई हुई थीं और आज ब्याज का दर दिन ब दिन कम हो रहा है और  अभी १८६ उद्योंग मे काम करने वाले करिब  करिब  २० करोड़ कामगारऔर ६७ लाख निवृति धारकों को इस योजना पत्र द्वारा में  हमे बार बार बताया जा रहा है की सन २००० से फंड के कमी के कारण यह संभव नहीं है।इसका हम  त्रिव निषेध करते है और जबतक भगतसिंग कोशिरी की शिफारसे महंगाई भत्ता के साथ लागू नहीं होती है तब तक निषेध दिन के रूप में हर साल मनाते रहेंगे।

 गत २६ सालोन्से  दिन ब दिन महंगाई बढ़ रही है और हमें  कोईभी आर्थिक सा ह्यता बिना ही जीने को मजबूर कर रही है। करीब करीब १९९५ से लेकर आज तक ७ लाख निवृति धारक परलोक साद चुके है यह हमे बहुतही दुःखी  अन्तकरण से सरकार को बताना  पड़ रहा है । इस  लिए सामजिक ,राजकीय स्तरपर ध्यान आकर्षित करने हेतु निषेध दिन की घोषणा कर रहे है।
सभी  ईपीएस 1995 के निवृत कर्मचारी बंधू एवंम बहनोंको नम्रतापूर्वक  सूचीत  किया जाता है की, दिनांक ११ /१०/२०२१ एवं 29 /10/2021 ,दिन शुक्रवार को दुपहर १२,३० बजे, मुख्यालय नागपुर में मां श्री प्रकाश येंडेजी  ,राष्ट्रीय अध्यक्ष, की अध्यक्षता मे 'श्री स्वामी प्रासाद , नेल्को को ऑपरेटिव सोसायटी,प्लॉट नंबर 111,सुभाष नगर ,पश्चिम नागपुर,महाराष्ट्र में सभा संपन्न हुयी  । 

सभा  मे श्री प्रकाशजी पाठक, राष्ट्रीय महासचिव,राष्ट्रीय कानूनी सलाहग़ार श्री दादा झोडेजी ,श्री भीमरावजी डोंगरे,राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष,श्री पुंडलिकजी पांडे,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,श्री श्यामजी देशमुख, अध्य्क्ष नागपुर जिला शाखा, श्री अभिनंदनजी पलसापुरे,श्री प्रभाकरजी खोंडे, प्रकाशजी दामले, श्री ए. बी.कुसरेजी, श्री सगदेवजी , श्री महम्मदजी युनुस, श्री अरूण कारमोरे जी एवंम 50 सदस्य गण उपस्थित थे। सभा मे दिनांक 16 नवंबर 2021 के निषेध दिन/ काला दिन के विषय को लेकर चर्चा हुई, चर्चा करोना का प्रादुर्भाव, शासकीय आदेश  ,समय समय पर सामाजिक सुजबूज सुरक्षित्ता के अनुसार होनेवाले बदलाव को उसी प्रकार  पुलिस अनुमती को लेकर गंभीरता से चर्चा हुई और चर्चा मे निम्न ठराव पारित  हुए।


“देशके सभी जिल्हा कार्यालय/ तालुका कार्यालयों के नजदीकी ,शासकीय आदेश के मध्य नजर,अनुसार १०० ,२०० निवृति धारकों  के  संख्या मे पुलिस स्टेशन से मोर्चा अनुमती प्राप्त ना हो तो मोर्चा निकालने के बजाए धरना  का आयोजन करके मां .जिलाधिकारी/ तालुकाअधिकारी/ एस. डी. ओ.   को मुख्यालय नागपुर द्वारा प्राप्त (पी डी एफ फाईल) निवेदन की  प्रत निकालकर  उपस्थित शाखा पदाधिकारी एवंम सदस्योंकें हस्ताक्षर के साथ निवेदन देने की व्यवस्था हो और प्रसार माध्यमों को  भी इसकी एक प्रत देकर ,मुख्यालय,नागपुर को मालूमात हेतु भेजे,ठराव एक मत से पारित।


  मा श्री भूपेंद्र यादवजी ,केन्द्रीय श्रम मंत्री द्वारा ,दिनांक १ /१०/२०२१ को  ,निवृत कर्मचारी (१९९५) राष्ट्रीय समन्वय समिति, नागपुर के रा.अध्यक्ष,कार्याधक्ष, उपाधक्ष जी के साथ सविस्तर चर्चा के उपरांत तुरन्त दिनांक ६ अक्टूबर २०२१ को सी. बी. टी.के  सभा पूर्व का आयोजन किया गया इस सभामे,  संचालक पेंशन, ई पी एफ ओ प्रमुख ,सचिव के  साथ सभा लेकर (ई डी एल आई.),के अधिकारी यो से चर्चा हुई यह हमें ध्यात हुआ है ।इसको लेकर हम सभी ६७ लाख निवृत्ति धारक मा श्री भूपेन्द्र यादव,केंद्रीय श्रम मंत्रिजी का एवम केंद्रीय सरकार का तहे दिलसे हार्दिक अभिनंदन करते है,और उसी के साथ ये भी माँग करते है कि ,हमारे भविष्य को लेकर चर्चा के उपरान्त, दिनांक १६ नवम्बर २०२१ को निर्णय हेतु सी बी टी की सभा आयोजित कियी हैं।अगर यह सभा कुछ कारण वश नही हुई होतो ,जब् भी कभी सी बी टी की सभा का आयोजन हो तो हमारी समन्वय समिति , नागपुर द्वारा ६७ लाख निवृति धारकों को दिनांक १/९/२०१४  से थक बाकी के साथ न्यूनतम पैंशन रु ९०००/+ डी.ए.की मांग को पूरी करें यह नम्र बिनती, प्रार्थना है। आशा है कि आप हमारे इस माँग को पूरी तरह लागू करके  असंघठीत   unorganised कामगारों के जीवन में  ख़ुशहाली लाओगे ।

पत्र सलग्न  सलग्न
धन्यवाद।
प्रकाश पाठक,
राष्ट्रीय महासचिव,
निवृत कर्मचारी (१९९५),  राष्ट्रीय समन्वय समिति,वामन राव लेन सीताबर्डी नागपुर /१२ ,
Email address/  ppathak25349@gmail.comमो.9822936284.


0 comments:

Post a Comment

 
close