27 December 2021

EPS 95 :लगभग 100 लोगो को सदस्यता फ़ार्म भरवा कर सदस्यता दिलाई

EPS 95 :लगभग 100 लोगो को सदस्यता फ़ार्म भरवा कर सदस्यता दिलाई

 लखनऊ टीम द्वारा आजकल विभिन्न विभागो से सम्पर्क कर NAC का सदस्य बनाने का अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम मे uptron कर्मियो को सदस्य बनाने के लिये टिकेट राय तालाब लखनऊ मे सर्वश्री सुभाष चौबे, वी पी सिंह, आर एन द्विवेदी,व गीता वर्मा आदि ने एक कैम्प लगाकर लगभग 100 लोगो को सदस्यता फ़ार्म भरवा कर सदस्यता दिलाई, जिसमे अधिकांश महिलाये थी.

क्योंकि 19 दिसम्बर की सभा मे महिला विंग का गठन किया गया था। इसी प्रकार के कैम्प का आयोजन निकट भविष्य मे होता रहेगा। वन निगम के भी भारी संख्या मे कर्मियो को सदस्यता ग्रहण कराई जा रही है। अपना संगठन धीरे-धीरे सशक्त हो रहा है।

-राजीव भटनागर 

  मीडिया प्रभारी उ प्र

0 comments:

Post a Comment

 
close