7 December 2021

Lucknow में लगा धारा 144 क्या हो पायेगा NAC EPS'95 राष्ट्रीय अधिवेशन 19-12-2021 ?

 Lucknow में लगा धारा 144 क्या हो  पायेगा NAC EPS'95 राष्ट्रीय अधिवेशन  19-12-2021 ?


 लखनऊ : लखनऊ में  धारा 144 कमिश्नरेट में पांंच जनवरी 2022 तक लागू रहेगी। विधानभवन व् आस पास एक किमी के दायरे में विशेष सुरक्षा रहेगी। एक किमी की परिधि में इक्का, तांगा, ज्वलनशील पदार्थ लेकर जाना  प्रतिबंधित रहेगा।  इंटरनेट सोशल मीडिया पर अफवाहे फैलाने वालों और आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विशेष बाते :

  • लखनऊ में सरकारी दफ्तरों व विधानभवन के आस पास एक किमी में शूटिंग प्रतिबंधित रहेगी।
  • लखनऊ में कन्टेनमेंट जोन को छोड़कर शेष स्थानों पर 50 फीसद के साथ रेस्टोरेंट, मल्टीप्लेक्स सिनेमा हाल और जिम खुलेंगे। स्वीमिंग पूल प्रतिबंधित रहेंगे।
  • लखनऊ में बिना अनुमति के पांच या उससे अधिक व्यक्तियों का किसी प्रकार का कोई जुलूस नहीं निकालेंगे। सार्वजनिक स्थान पर पांच या इससे अधिक व्यक्ति एक साथ इकट्ठा नहीं होंगे।
  • लखनऊ में किसी भी तरह की रैली पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर दी गए है । इसके साथ ही किसी भी तरह के शस्त्र प्रयोग पर प्रतिबंधित लगा दिया गया है। 
  • लखनऊ में शादी समारोह व अन्य आयोजनों में व्यक्तियों की उपस्थिति बंद स्थानों पर एक समय में अधिकतम 100 की कोविड प्रोटोकाल के तहत रहेंगे ।
  • लखनऊ में बिना मास्क पहने चलना  सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर कार्रवाई के जाएगी।
इसके अलावा भी कई अन्य प्रबंध लागु होंगे जो धारा 144 के अंतर्गत आते है , और कवीड प्रोटोकॉल जरूरी हो गया है, तो सवाल उठता है की 19-12-2021 को होने वाले EPS-95 NAC राष्ट्रीय अधिवेशन संभव है ? 

आप को बता दे ये राष्ट्रीय अधिवेशन लखनऊ में होने वाला था। जीसमे बुजुर्ग पेंशनर्स पेंशन वृद्धि के मांग के साथ कई और मांगो को ले कर प्रदर्शन करने वाले थे। 

1 comment:

 
close