4 December 2021

ग्रहण के समय क्या करें और क्या न करें ? What to do and not to do during eclipse ?

 ग्रहण के समय क्या करें और क्या न करें ? What to do and not to do during eclipse ? Grahan me kya krna chahiye ? 

दोस्तों ! ग्रहण एक बहुत अनोखा भौगोलिक घटना है।  आज आप को बताएंगे ग्रहण के समय हमे क्या करना चाहिए और किन कार्यो को करने से बचना चाहिए ?

तो चलिए जानते है।  

ग्रहण में क्या करें ?  

1. इस दौरान आप कुछ भी खाने से बचें।  

2.  अगर आपने ग्रहण लगने से पहले खाना तैयार किया है तो उसमे तुलसी के पत्ते डाल दे। घर में जो भी अन्य खाद्य पदार्थ है कोसिस करें सब में तुलसी के पत्ते डाल दे , ताकि उन भोजन के शुद्धता बरकरार रहे। 

3.  ग्रहण के बाद स्नान करें। 

4.  ग्रहण के दौरान ईश्वर या अपने इस्टदेव का स्मरण करें,और सूर्य देव का नाम ले। 

5. इस दौरान मेहनत के काम करने से बचें , फिर वो शारीरिक हो या मानसिक।  

6. प्रेग्नेंट औरत या पशू को पेट को गोबर से या प्रचलित मान्यता अनुसार गोठे। 

7.ग्रहण के समय सूर्य देव की स्तुति करें। 

 तो ये थी कुछ जरूरी कार्य जो हमें अवश्य करना चाहिए। ग्रहण के समय इसके अलावा आप जिस भी स्थान से है वहां के प्रचलित मान्तया अनुसार कार्य करें। 

ग्रहण में क्या न करें ?

1. ग्रहण में खाना बनाना और खाना दोनों ही वर्जित है।

2. ग्रहण में बाल काटना, नाखून काटना, बाल करना आदि काम भी नहीं किये जाने चाहिए। 

3. ग्रहण में बिलकुल नही सोने चाहिए। 

4. ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। क्योंकि ग्रहण की छाया का बुरा प्रभाव गर्भ में पल रहे शिशु पर पड़ने का खतरा होता है। 

5. ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को चाकू, कैंची, सुई जैसी नुकीली वस्तुओं का प्रयोग नही करना  चाहिए।

6. ग्रहण में भगवान की मूर्ति और तुलसी के पौधे को भी स्पर्श नहीं करना चाहिए।

7. ग्रहण में किसी भी नए काम की शुरुआत बिलकुल नही करें।  

 तो ये थी कुछ जरूरी कार्य जो हमें नही करना चाहिए। ग्रहण के समय इसके अलावा आप जिस भी स्थान से है वहां के प्रचलित मान्तया अनुसार कार्य करें। 

1 comment:

 
close