27 February 2022

राष्ट्र व्यापी पेंशनर्स बचाओ महाअभियान : मा. कमांडर अशोक राऊत जी का पश्चिम महाराष्ट्र दौरा

 राष्ट्र व्यापी पेंशनर्स बचाओ महाअभियान : मा. कमांडर अशोक राऊत जी का पश्चिम महाराष्ट्र दौरा

ओरोस-सिंधुदुर्ग (महाराष्ट्र)
दिनांक 23.02.2022
 राष्ट्र व्यापी पेंशनर्स बचाओ महाअभियान अंतर्गत
मा. कमांडर अशोक राऊत जी का पश्चिम महाराष्ट्र दौरा
पोस्ट क्रमांक - 5
EPS 95 पेंशनर्स का - 
सिंधुदुर्ग जिला सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न
सम्मेलन में सैंकड़ों पेंशनर्स की उपस्थिति
नारी शक्ति की विशेष उपस्थिति
*मान्यवरों का किया गया सम्मान।
सिंधुदुर्ग जिले के जिला अध्यक्ष श्री प्रताप राव देसाई जी ने स्वागत भाषण किया व संगठन शक्ति को और अधिक सक्षम कर मुख्यालय के प्रत्येक आदेशों का पालन करने के जिले के संकल्प को दोहराया

 *मान्यवरों ने रखे अपने अपने  विचार।
*श्रीमती शोभा आरस, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला फ्रंट, सौ. सरिता नारखेड़े, संगठन सचिव, पश्चिम भारत , महिला फ्रंट ने प्रभावी भाषण कर सभा को संबोधित किया. 
*श्री सुभाष पोखरकर, संगठन सचिव, पश्चिम भारत ने अपने महत्वपूर्ण भाषण में पश्चिम भारत में संगठन के विस्तार पर प्रकाश डाला व संगठन की शक्ति के बल पर हम जरूर सफल होंगे ऐसा विश्वास व्यक्त किया.
*मा. NAC चीफ़ कमांडर अशोक जी राऊत जी ने प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में अपने प्रभावी उद्बोधन में सिंधुदुर्ग जिले की संगठन शक्ति की प्रशंसा की जिले के नेताओं का सम्मान करते हुए उनके उत्साह को बढ़ाया.

 साथ ही सभी प्रदेशों में NAC संगठन की प्रगति व राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे क्रियाकलापों के विषय में जानकारी दी. अंत में उन्होंने कहा कि, हमें जल्दी ही सफलता मिलेगी ऐसे संकेत दिखाई तो दे रहे हैं लेकिन आवश्यकता पड़ने पर हमें किसी भी तरह के किसी भी स्तर के देशव्यापी आंदोलन के लिए भी तैयार रहना है, ऐसी अपील की.
 *NAC मुख्यालय के सह कोषाध्यक्ष श्री बी एस नारखेडे, NAC नेता श्री जगन्नाथ मच्छले, महिला नेता सौ. उषाताई राऊत, श्री सुभाष चन्द्र खानोलकर, श्री उदय दळवी, श्री सतिश नाईक, श्री श्रीपाद नाईक, श्री यशवंत नाबर व श्री प्रकाश धुमाळ आदि  पदाधिकारी उपस्थित रहे. 

*सिंधुदुर्ग जिला टीम को शत शत नमन.


0 comments:

Post a Comment

 
close