15 March 2022

रिटायरमेंट .....वरदान या अभिशाप ! Retirement.... Good or Bad !

 रिटायरमेंट .....वरदान या अभिशाप !  Retirement.... Good or Bad !


!!रिटायरमेन्ट‼️


रिटायर्ड आदमी को,

सब फालतू समझते हैं।

वे छोटी छोटी बातों में, 

बार बार बमकते हैं।

बात करो तो, 

अपनी ही हाँकते हैं।

मैंने ये किया, वो किया, 

_यही फांकते हैं❗ 


          पत्नी कहती है --

  दिन भर कुर्सी तोड़ते हो। 

मोबाइल में आंखे फोड़ते हो,

        जाओ बाजार से, 

_कुछ सामान ही ले आओ❗


बहू कहती है --

मुन्ना रो रहा है, 

उसे घुमाने ले जाओ।

चाय बनाने में भी, 

वह शर्त लगाती है। 

मुन्ना को घुमा लाऊँ, 

_तब चाय पिलाती है❗


    रिटायर क्या हुआ,

जैसे मेरी सरकार ही गिर गई।

सात जन्मों की साथी पत्नी भी, 

 _रूलिंग पार्टी से मिल गई❗

टीवी देखता हूँ, 

तो बच्चे रिमोट छीन लेते हैं।

कार्टून चैनल देख कर, 

आस्था लगा देते है!

हम आस्था लायक हैं, 

ये कैसे जान लेते हैं?

एक पैर कब्र में गया, 

_ये कैसे मान लेते हैं❓


  लेडीज जिमनास्टिक्स देखता हूँ,

      _तो लोग मुझे देखते हैं।_

    जैसे कहते हों, बूढ़े हो गये,

 _मगर अब भी आँखें सेकते हैं❗


एक दिन नाती पूछ रहा था,

दादाजी, आज पेपर में, 

कितने एड आये हैं?

मेरी अनभिज्ञता पर बोला --

मम्मी तो कहती है, 

आप पेपर चाट जाते हैं।

इतना भी नहीं मालूम, 

_तो सिर क्यों खपाते है

  योगा करता हूँ तो कहते हैं, 

         मरने से ऐसे डरते हैं।

    जैसे दुनियाँ में कभी,

      

_किसी के बाप नहीं मरते हैं❗


मैं कहता हूँ अरे भाई, 

अभी रिटायर हुआ हूँ, 

कुछ पेंशन तो खाने दो।

बेटा कहता है -- 

मूलधन तो ले ही लिया, 

_अब ब्याज को जाने दो❗


  सोचता हूँ,

        रिटायरमेन्ट के बाद, 

 ऐसा क्या हो जाता है?

  आफिस का बॉस, 

 _घर में जगह नहीं पाता है❗


उसकी सलाह मशविरा, 

निरर्थक हो जाती हैं।

उसके बोलने पर, 

क्यों घर वाले झल्लाते हैं?

चाहता हूँ कहूँ, 

घर का मुखिया न रहा,न सही,

एक सम्मानित सदस्य, 

_तो बने रहने दो❗

       न सुनना हो मत सुनो, 

     मगर बात तो कहने दो।

     बोलने की आदत है,

  धीेरे धीरे छूटेगी।

 स्वयं को सब कुछ, 

  समझने की धारणा, 

       _धीरे धीरे टूटेगी❗


कुछ समय के बाद मैं भी,

बालकनी में बैठा चुपचाप, 

सड़क की ओर देखूंगा।

आती जाती भीड़ में, 

वे कुछ चेहरे खोजूंगा।

जो मुझे, 

फालतू बैठा देखकर भी, 

फालतू न समझें।_

हमेशा टें टें करने वाला,_ 

पालतू न समझें‼️


सेवानिवृत्त दोस्तों को समर्पित और होने वाले महानुभावों को पूर्व सूचना..


🙏🏻🌹🌹🙏🏻


Please Visit : 


0 comments:

Post a Comment

 
close