24 September 2022

EPS 95 पेंशनर्स की सामान्य मीटिंग नजीबाबाद तहसील शाखा की रोडवेज परिसर नाजीबाद में

 EPS 95 पेंशनर्स की सामान्य मीटिंग नजीबाबाद तहसील शाखा की रोडवेज परिसर नाजीबाद में


आज दिनांक 20/9/22 को एक eps 95 पेंशनर्स की सामान्य मीटिंग नजीबाबाद तहसील शाखा की रोडवेज परिसर नाजीबाद में परिषद कार्यालय में आहूत की गई....  जिसकी अध्यक्षता श्री अशोक कुमार वर्मा तहसील अध्यक्ष नजीबाद द्वारा की गई व मंच संचालन जिला सचिव सुभाष चंद्र सिंघल द्वारा किया गया।।जिला सचिव द्वारा संगठन द्वारा पेंशन बढ़ोतरी में किए जा रहे मुख्यालय/राष्ट्रीय प्रयासों से सदस्यों को अवगत कराया गया। 18/9/22 को राष्ट्रीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा केंद्रीय श्रम मंत्री जी की वार्ता ब अन्य कार्यों से सदन को अवगत कराया गया।

       सदस्यो द्वार नाजीबाब्द तहसील शाखा का स्थानीय एक बैनर बनवाने हेतु प्रस्ताव रखा गया,जिसे सर्व सहमति से स्वीकार किया गया।।

       सदन द्वारा तहसील स्तर के शेष पद तहसील उपाध्यक्ष,उपसचिव,केशियर पद पर भी तैनाती का प्रस्ताव लाया गया जिसे अगली मीटिंग के लिए स्थगित किया गया।।

  अंत में श्री हृदयेश त्यागी तहसील समन्वयक चांदपुर के अकास्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया,जिसमे मृत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।।  

  इसके अतिरिक्त माह की 10 तारीख को एक मीटिंग की तिथि निर्धारित की गई,जिसे सर्व सहमति से स्वीकार किया गया।

       अंत में तहसील अध्यक्ष जी द्वारा सभा का समापन किया गया।।


          सुभाष चंद्र सिंघल

0 comments:

Post a Comment

 
close